कहते हैं चलती का नाम ही जिन्दगी होता है और जहां जिन्दगी की रफ्तार धीमी पड़ जाए तो वहां ठहराव के हालात कुछ ऐसे अपनी जड़े जमा लेते हैं कि फिर से उस जिन्दगी को पटरी पर लाना वाकई बहुत मुश्किल हो जाता है. जीने के लिए हिम्मत, जज्बे और हौसले की बहुत जरूरत होती है लेकिन कई बार जिन्दगी में ऐसे पड़ाव आते हैं जब ये तीनों शब्द बेमानी बनकर अपना महत्व खो देते हैं. नकारात्मक परिस्थितियों से हारकर बैठ जाना जिंदगी जीने का तरीका तो नहीं है लेकिन सच यही है कि कोई भी आम इंसान प्रतिकूल परिस्थितियों में ऐसा ही करेगा. वह अपनी हिम्मत हारकर बैठ जाएगा और उसके साथ जो भी हुआ उसके लिए अपनी तकदीर को ही दोष देगा. लेकिन जिस तरह हाथ की पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होतीं कुछ वैसे ही प्रत्येक इंसान की सोच और तरीका अलग होता है. कोई हार को अपनी नियती बना लेता है तो कोई उस हार को जीत में बदलने का हौसला लिए आगे निकल पड़ता है और उसके इस जज्बे के लिए तकदीर भी उसे जीत का तोहफा देने के लिए मजबूर हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही शख्सियतों से मिलवाने जा रहे हैं जिनके जीवन में आए तुफान ने उनकी दुनिया उजाड़ दी लेकिन फिर भी उ...
Why OctaFX Broker is the Top Choice for Indian Traders: A Comprehensive Review"